Durg Murder: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गौरी-गौरा पर्व के दौरान हुए विवाद में एक युवक की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना नंदिनी थाना क्षेत्र के अरसनारा गांव की है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, दो युवक आपस में बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद दोनों गौरी-गौरा कार्यक्रम में पहुंचे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। गुस्से में एक युवक ने अपने साथी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
