Raigarh Murder: 7 साल की मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी के घर में मिली लाश

Raigarh Murder: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां लैलूंगा थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव में आपसी रंजिश में पड़ोसी ने 7 साल की मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी. मृतिका अपने मामा के घर पर रहती थी. वह दूसरी कक्षा की छात्रा थी. बुधवार सुबह उसकी लाश मामा के पड़ोसी घर में मिली.

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शॉर्ट पीएम में बच्ची के गले पर निशान मिले हैं, जिससे गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है.

हत्या के इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. हत्या में कितने लोग शामिल हैं, इसकी जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *