Bijapur Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत बीजापुर पुलिस के सामने 41 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 12 महिला और 29 पुरुष शामिल हैं। सभी पर 1 करोड़ 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
आत्मसमर्पण करने वालों में साउथ सब जोनल ब्यूरो के 39 माओवादी शामिल हैं। इनके अलावा डीकेएसजेडसी, तेलंगाना स्टेट कमेटी और धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के सक्रिय कैडर भी आत्मसमर्पणकर्ताओं की सूची में हैं।

किन-किन रैंकों के माओवादियों ने हथियार डाले
आत्मसमर्पण करने वाले 41 माओवादियों में विभिन्न स्तरों के कैडर शामिल हैं-
* PLGA बटालियन-01 और विभिन्न कंपनियों के सदस्य – 5
* ACM-03, प्लाटून व एरिया कमेटी सदस्य – 11
* PLGA सदस्य – 2
* मिलिशिया प्लाटून कमांडर – 4
* मिलिशिया डिप्टी कमांडर – 1
* मिलिशिया सदस्य – 6
* जनताना सरकार, DAKMS, KAMS के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य – 9
