CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन शीतलहर का अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी; हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ा

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए राज्य में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके चलते विशेषकर उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में सर्द हवाओं का प्रभाव और अधिक बढ़ने की संभावना जताई गई है।

इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि तापमान में अचानक गिरावट और मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण हाइपोथर्मिया, सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर का खतरा बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में लोग अनावश्यक घर से बाहर न निकलें और बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करें। साथ ही गर्म कपड़ों का पूरा उपयोग करें।

CG Weather Update

राज्य के मैदानी क्षेत्रों में पिछले दिनों से तापमान में बदलाव देखने को मिला है। दुर्ग हाल के दिनों में सबसे ठंडा जिला रहा था, लेकिन तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 10°C से बढ़कर 15.2°C तक पहुंच गया। वहीं रायपुर में भी न्यूनतम तापमान 13°C से बढ़कर करीब 16.8°C दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.7°C दंतेवाड़ा में दर्ज हुआ। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.5°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। पांच दिन पहले अंबिकापुर का तापमान 6°C तक पहुंच गया था, जो पिछले दस वर्षों में नवंबर महीने का सबसे कम स्तर रहा।

CG Weather Update:

पुराने रिकॉर्ड के अनुसार नवंबर माह में तापमान के कई इतिहास दर्ज हुए हैं। 2 नवंबर 1935 को अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.6°C दर्ज किया गया था। वहीं 22 नवंबर 1883 को सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3°C रिकॉर्ड किया गया था, जिसे नवंबर की सबसे ठंडी रात माना जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *