Surajpur News: भोजपुरी फिल्मों में हीरोइन बनाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो-फोटो कर दिया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

भोजपुरी फिल्म में हीरोइन बनाने का झांसा

Surajpur News: छत्तीसगढ़ के युवती को इंस्टाग्राम के जरिए भोजपुरी फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसके अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सूरजपुर जिले के चांदनी थाना पुलिस ने बिहार के पटना निवासी आरोपी चिंतामणि (उम्र 35 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हीरोइन बनाने का दिया झांसा (Bhojpuri Film heroine jhansa)

पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2023 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती चिंतामणि नामक युवक से हुई थी। आरोपी ने खुद को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा बताया और फिल्मों में हीरोइन व सिंगर के रूप में काम दिलाने और ₹1.5 लाख मासिक सैलरी देने का झांसा दिया। भरोसा कर युवती पटना पहुंची, जहां आरोपी ने उसे किराए के कमरे में रखकर दुष्कर्म किया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं, उसे बंधक बनाकर एक महीने तक अपने कब्जे में रखा।

chintamani arrested Patna
chintamani arrested Patna

 

अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल (Videos-Photos viral)

घर लौटने के बाद भी आरोपी ने ब्लैकमेल करना जारी रखा। उसने पैसों की मांग की और न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। भयवश युवती दोबारा पटना गई, जहां आरोपी ने फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और इस बार फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसका अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर दिए।

आरोपी पटना से गिरफ्तार (chintamani arrested Patna)

पीड़िता की शिकायत पर चांदनी थाना पुलिस ने IPC की धाराओं की जगह Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS) की धारा 318(2), 127(3), 87, 64(2), 308(2), 351(2) BNS व आईटी एक्ट की धारा 67(A) के तहत मामला दर्ज किया। एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में पुलिस टीम पटना रवाना हुई और आधुनिक तकनीक की मदद से आरोपी चिंतामणि को दबोच लिया।

आरोपी ने कबूला जुर्म

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से वीडियो और फोटो बनाने व वायरल करने में प्रयुक्त लैपटॉप, दो मोबाइल फोन जब्त कर जेल भेज दिया हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *