CG Weather Update: ठंड से बनी रहेगी राहत, राजधानी रायपुर में लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव जारी है। बीते तीन दिनों से प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजधानी रायपुर का दर्ज किया जा रहा है। वहीं, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली है। फिलहाल पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है।

CG Weather Update

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ठंड के मौसम के ढलान और गर्मी की शुरुआत से पहले इस तरह का ठहराव सामान्य है। दिन और रात के तापमान में हल्के बदलाव देखे जा रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जब हवा की दिशा बदलती है, तब न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होती है, जबकि नमी कम होने पर इसमें गिरावट दर्ज की जाती है।

पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की कमी आई है और दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather Update:

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क और स्थिर रहने की संभावना है। फिलहाल कोई भी सक्रिय मौसम प्रणाली राज्य को प्रभावित नहीं कर रही है और अगले 2 दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *