Raipur DGP IGP Conference: नया रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्था (IIM) में 28 से 30 नवंबर 2025 तक होने वाली “डीजी कॉन्फ्रेंस 2025” के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रायपुर प्रवास के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्लान लागू किया गया है। (PM Modi Raipur Visit)
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह (Amit Shah Raipur Visit) के ठहरने के लिए नवा रायपुर स्थित विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के सरकारी आवास को चुना गया है। पीएम की सुरक्षा संभाल रही एसपीजी ने बंगले को अपने कस्टडी में लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है।

सुरक्षा और ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था
रायपुर में वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान 500 से अधिक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से अतिरिक्त बल को रायपुर बुलाया गया है, ताकि यातायात व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित रहे और किसी भी प्रकार की भीड़भाड़ न हो।

डीआईजी प्रशांत अग्रवाल की समीक्षा बैठक (Raipur DG Conference 2025)
मार्ग व्यवस्था के प्रभारी डीआईजी बस्तर रेंज प्रशांत अग्रवाल ने अधिकारियों और जवानों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए-
* ड्यूटी में पूर्ण मुस्तैदी रखें
* अच्छी टर्नआउट में उपस्थित हों
* मुख्य मार्गों से आवारा मवेशियों को हटाया जाए
* किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें
* टीमवर्क में यातायात संचालन किया जाए

भारी वाहनों पर प्रतिबंध
कलेक्टर रायपुर के आदेशानुसार 28 से 30 नवंबर तक सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक नया रायपुर क्षेत्र में मध्यम व भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी, ताकि वीवीआईपी मूवमेंट सुरक्षित और निर्बाध हो सके।
राजधानी में हाई अलर्ट (Raipur High Alert)
कॉन्फ्रेंस अवधि के दौरान रायपुर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। हवाई अड्डे, महत्वपूर्ण मार्गों और IIM रायपुर परिसर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही ड्रोन सर्विलांस, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और एंटी-ड्रोन सिस्टम भी सक्रिय मोड पर रहेंगे।
