RAIGARH: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गाज की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. युवक बरौद खदान से काम कर घर लौट रहा था.जानकारी के अनुसार जोबी चौकी क्षेत्र के फरकानारा का रहने वाला संतोष कुमार राठिया 46 साल एसईसीएल के बरौद खदान में वर्ग 4 का कर्मचारी था , रोज की तरह वह रात में घर लौट रहा था.
तभी अचानक तेज गरज चमक के साथ बारिश हुई. ऐसे में पानी से बचने के लिए संतोष आम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया और गाज गिरने से उसकी मौत हो गई.यह मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है.
