CG Police Suicide: प्रधान आरक्षक की इस हालत में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

CG Police Suicide: प्रधान आरक्षक की इस हालत में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

CG Police Suicide: खैरागढ़ जिले के छुईखदान थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक का शव शनिवार तड़के उनके निवास में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।tcw

मिली जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक शीतल यादव अपने परिवार के साथ खैरागढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 16 स्थित दाऊचौरा क्षेत्र में रहते थे। शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे, जबकि शीतल यादव घर के हॉल में मौजूद थे।

सुबह पत्नी ने देखा फंदे पर लटका शव

शनिवार सुबह करीब 4 बजे उनकी पत्नी की नींद खुली। जब वह हॉल में पहुंचीं तो शीतल यादव को गमछे के सहारे फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

CG Police Suicide: प्रधान आरक्षक की इस हालत में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। मामले की जांच के लिए दुर्ग से फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *