CG News: बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गाना गाते समय हार्ट अटैक आने से एक प्रोफेसर की मौत हो गई। घटना के बाद कार्यक्रम को तत्काल बंद कर दिया गया।![]()
गाना गाने के दौरान हार्ट अटैक
जानकारी के अनुसार, गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल के पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापक शामिल हुए थे। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद थे और उन्होंने मंच पर गाना भी प्रस्तुत किया।
बाथरूम में गिरे मिले प्रोफेसर
गाना गाने के कुछ देर बाद प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह बाथरूम चले गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर लोगों ने उनकी तलाश की, जहां वे बाथरूम में गिरे हुए मिले। इसके बाद उन्हें तत्काल जांच के लिए ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
Balodabazar Accident: बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार

