CG Ganja Smuggling: लग्जरी कार के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, 38 किलो गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार

CG Ganja Smuggling: महासमुंद जिले में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार के सीक्रेट चेंबर से 37.940 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में बिहार के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा, कार और मोबाइल फोन समेत कुल 25.02 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।tc

ओडिशा से लाई जा रही थी गांजे की खेप

पुलिस के अनुसार, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सिंघोड़ा पुलिस को सूचना मिली कि MH 02 CD 3140 नंबर की JETTA कार में ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर गांजे की खेप लाई जा रही है।

नाकाबंदी कर कार को पकड़ा

सूचना के आधार पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 स्थित रेहटीखोल में नाकाबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध कार पहुंची, जिसे रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपनी पहचान श्रवण यादव (39) निवासी कैमूर, बिहार के रूप में बताई। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली।

सीक्रेट चेंबर से मिला 38 किलो गांजा

तलाशी के दौरान कार की डिक्की में बनाए गए गुप्त चेंबर से 18 पैकेट में कुल 37.940 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजे की खेप ओडिशा के मदन रामपुर से रायपुर लेकर जा रहा था, लेकिन महासमुंद में ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 37.940 किलोग्राम गांजा, तस्करी में इस्तेमाल की गई JETTA कार और एक मोबाइल फोन जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत 25.02 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *