Raipur Non Veg Ban: महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर 8 नवंबर, रविवार को रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। नगर निगम ने सभी मांस-मटन की दुकानों और पशुवध गृहों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इस दिन होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों में भी नॉनवेज परोसने और बेचने की अनुमति नहीं होगी। (रायपुर मांस-मटन की दुकानें बंद)
छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशों के पालन में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने यह आदेश जारी किया है। महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को प्रतिबंध का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
निगम की टीमें रखेंगी नजर (Raipur Meat Mutton ban)
प्रतिबंध के पालन के लिए नगर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण करेंगे। अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रतिबंध वाले दिन कोई भी मांस-मटन की दुकान संचालित न हो और कहीं भी बिक्री न की जाए।
होटलों में भी होगी जांच
नगर निगम की टीम होटलों और रेस्टोरेंट की भी जांच करेगी। यदि किसी होटल या प्रतिष्ठान में मांस-मटन की बिक्री या परोसने की शिकायत सही पाई जाती है, तो मौके पर ही सामान जब्त किया जाएगा और संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
आदेश का सख्ती से होगा पालन
नगर निगम ने सभी दुकानदारों, होटल संचालकों और संबंधित व्यवसायियों से आदेश का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


