Raigarh Murder: चरित्र शंका पर अधेड़ की निर्मम हत्या, लाठी-डंडे से पीटकर तालाब में फेंका शव; एक संदिग्ध हिरासत में

Raigarh Murder: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चरित्र शंका के चलते एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चोटीगुड़ा स्थित सराईजोखा बस्ती में एक 55 वर्षीय अधेड़ की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और शव को तालाब में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान राजाराम राठिया के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार बीती रात अज्ञात व्यक्ति ने राजाराम की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। शव पर सिर और प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिसके आधार पर ग्रामीणों ने चरित्र शंका को हत्या का संभावित कारण बताया है।

सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घरघोड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने मामले में एक संदेही दिल कुमार राठिया को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे वास्तविक कारणों का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *