Raipur Fire News: राजधानी रायपुर में गुरुवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना सरोरा के बजरंग नगर स्थित स्टील क्राफ्ट फर्नीचर (गद्दा-अलमारी) फैक्ट्री की है, जहां वेल्डिंग के दौरान अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई।

आग लगने के बाद फैक्ट्री के अंदर कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। उरला थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
इलेक्ट्रिक वाहन में आग

दूसरी घटना पचपेड़ी नाका इलाके की है, जहां एक इलेक्ट्रिक वाहन में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने से क्षेत्र में कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित रहा। यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
