CG CRIME NEWS: गरियाबंद जिले में महिला नगर सैनिक की उसके ही पति ने बेरहमी से हत्या कर दी.जानकारी के अनुसार कस्तूरबा हॉस्टल गरियाबंद में पदस्थ 32 वर्षीय महिला नगर सैनिक ओमिका ध्रुव की उनके ही पति सोहन साहू ने गला दबाकर हत्या की है पहुंचकर खुद मामले की सूचना पुलिस को दी.बताया जा रहा कि चरित्र शंका पर पति ने वारदात को अंजाम दिया है.
आरोपी पति और मृतका दोनों मुरमुरा गांव के हैं. 10 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था. दोनों के दो बच्चे भी हैं. पिछले एक सप्ताह से ओमिका अपने मां के घर रह रही थी. हास्टल ड्यूटी के बाद छुट्टी पर घर आई थी. आज ड्यूटी ज्वाइन करने पति के साथ बाइक से वापस जा रही थी. दोनों गांव से 10 किमी आगे पहुंचे थे, इसी बीच दोनों का विवाद हुआ. इस दौरान पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी. बताया जा रहा कि चरित्र शंका को लेकर आए दिन दोनों में विवाद होते रहता था.पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.और मामले की जाँच कर रही है.
