”घर वाले शादी नहीं करा रहे है, मेरी शादी करा दो”- सुशासन तिहार में युवक का अनोखा आवेदन 

सुशासन तिहार 2025 में हजारों की संख्या में आवेदन जमा हुए हैं. इनमें कुछ आवेदन अनोखी मांग के साथ आए हैं. सरगुजा जिले के भफौली निवासी युवक ने अपनी शादी की गुहार लगाई है. आवेदन में युवक ने लिखा है कि वह 46 साल का हो चुका है. उसकी शादी अच्छी लड़की खोजकर करा दी जाए.अंबिकापुर ब्लॉक के भफौली निवासी मनोज टोप्पो नामक युवक ने यह आवेदन महिला एवं बाल विकास को निराकरण के लिए दिया है. आवेदन में मनोज ने साफ लिखा है कि उसकी उम्र 46 साल हो चुकी है, लेकिन घर वाले उसकी शादी नहीं करवा रहे.आवेदनकर्ता मनोज टोप्पो स्कूल में स्वीपर के पद पर कार्यरत है. उसकी यह नियुक्ति संविदा भर्ती के तहत की गई है. मनोज टोप्पो ने बताया कि जब वह छोटा था तो पिता की मौत हो गई थी. वे तीन भाई व एक बहन हैं, जिनमें से दो भाई एवं बहन की शादी हो गई है. मनोज अपनी मां एवं दो भतीजों के साथ रहता है.मनोज टोप्पो ने बताया कि उनकी पैतृक खेती भी है. भाई और मां उसका ध्यान नहीं दे रहे हैं. वे ध्यान देते तो पहले ही शादी हो जाती. अकेले अच्छा नहीं लगता इसलिए भतीजों को अपने घर में साथ रखता है. मनोज टोप्पो ने कहा कि शायद सरकार सुन ले और शादी करा दे, इसलिए आवेदन दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *