RAIPUR CRIME NEWS: तेलघानी-नाका के पास पेड़ पर लटकी मिली लाश:गमछा बांधकर गले में लगाया फंदा, पुलिस मृतक की पहचान में जुटी 

रायपुर के तेलघानी नाका के पास एक पेड़ पर पुलिस को लटकी हुई लाश मिली है। शुरुआती जांच पड़ताल के मुताबिक आशंका है कि व्यक्ति ने फांसी पर लटक कर सुसाइड किया है. मृतक के गले में गमछा भी लपेटा हुआ मिला है. फिलहाल गंज पुलिस इस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है.

गंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तेलघानी नाका चौक के पास किनारे में खाली जगह पर एक पेड़ में व्यक्ति की लाश लटकी हुई है. पुलिस फौरन मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद व्यक्ति की लाश को नीचे उतारी. प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि व्यक्ति ने गमछा के सहारे लटककर अपनी जान दे दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *