कटघोरा गोलीकांड में बड़ा अपडेट : मास्टरमाइंड शक्ति सिंह रायपुर से गिरफ्तार, मात्र 10 हजार में दी गई थी सुपारी

कटघोरा गोलीकांड में बड़ा अपडेट

Korba: कटघोरा गोलीकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। कटघोरा के कसनिया गांव में हुई फायरिंग कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मास्टरमाइंड शक्ति सिंह को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई क्राइम ब्रांच/साइबर और कटघोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर रही है और आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

पहले ही चार आरोपी पकड़े जा चुके

इससे पहले पुलिस ने यूपी निवासी शूटर दुर्गेश पांडे, कोरबा निवासी आशीष जांगड़े और हर्ष सिंह समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इन आरोपियों की संख्या अब बढ़कर पांच हो गई है। इनमें से एक आरोपी वह भी है जिसने शूटरों को फरार होने में मदद की थी।

पहले देखिए इन तस्वीरों को…

कटघोरा में फायरिंग

मात्र 10 हजार में दी गई थी सुपारी

जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि इस फायरिंग की सुपारी सिर्फ 10,000 रुपये में दी गई थी। शुरुआत में योजना थी कि पीड़ित तोफिक के पैर में गोली मारी जाएगी, लेकिन बाद में कांट्रैक्ट बदलकर उसके घर पर फायरिंग कराई गई। इसके लिए यूपी से शूटर बुलाया गया था।

नेटवर्क का खुलासा जल्द

मुख्य साजिशकर्ता शक्ति सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस की पूछताछ जारी है और माना जा रहा है कि इस केस से जुड़े और भी चेहरे जल्द बेनकाब होंगे।

कटघोरा में फायरिंग: घर और दुकान पर चली गोली, लोगों में हड़कंप; पुरानी रंजिश की आशंका, एक आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *