Raipur Magneto Mall Todfod: कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुई हिंसा और कथित धर्मांतरण के विरोध में छत्तीसगढ़ सर्व समाज द्वारा छत्तीसगढ़ बंद (Chhattisgarh Band) का आ वहां किया गया था जिसका असर प्रदेशभर में देखने को मिला। राजधानी रायपुर, दुर्ग और जगदलपुर समेत कई शहरों में सुबह से ही दुकानें बंद रहीं और जनजीवन प्रभावित रहा।
रायपुर के मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़
इसी बीच राजधानी रायपुर में बंद के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा उत्पात की घटनाएं सामने आईं। तेलीबांधा स्थित मैग्नेटो मॉल और कटोरा तालाब क्षेत्र के ब्लिंकिट गोदाम में जमकर तोड़फोड़ की गई। प्रदर्शनकारियों ने मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस को लेकर की गई सजावट को नुकसान पहुंचाया, वहीं मॉल के भीतर भी तोड़फोड़ की खबर है। (रायपुर में ब्लिंकिट कर्मचारियों से मारपीट)
पहले देखिए इन तस्वीरों को…





इसके अलावा बंद के बावजूद ब्लिंकिट सेवा चालू रहने का विरोध करते हुए कुछ लोगों ने ब्लिंकिट कर्मचारियों से मारपीट (Blinkit Staff Marpit) की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि रायपुर बंद के समर्थन में निकले कुछ लोगों द्वारा यह तोड़फोड़ की गई है। फिलहाल प्रबंधन की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं ट्रांसपोर्ट चैंबर ने भी बंद को समर्थन दिया था। सुबह से व्यापारी संगठनों और बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रमुख मार्गों पर दुकानें बंद कराने निकले। बंद के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बाजार, सब्जी मंडियां, ट्रांसपोर्ट सेवाएं और व्यापारिक गतिविधियां ठप रहीं।
