CG School Beaten: कक्षा में 1 मिनट देर से पहुंचा छात्र, शिक्षक ने सिर फूटते तक पीटा !

CG School Beaten: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मिडिल स्कूल के 12 वर्षीय छात्र को शॉर्ट रिसेस के बाद एक मिनट देर से कक्षा में पहुंचना भारी पड़ गया। आरोप है कि शिक्षक ने छात्र के साथ गाली-गलौज की और उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में छात्र के सिर में चोट आई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।tc

शिक्षक ने छात्र को पीटा

यह मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के एक मिडिल स्कूल का है। परिजनों के अनुसार स्कूल में पदस्थ शिक्षक लोकेश्वर निषाद ने कक्षा सातवीं के 12 वर्षीय छात्र के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

1 मिनट देर से पहुंचा छात्र

बताया जा रहा है कि शॉर्ट रिसेस के दौरान छात्र एक मिनट की देरी से कक्षा में पहुंचा था। इसी बात से नाराज होकर शिक्षक ने पहले छात्र के साथ गाली-गलौज की और फिर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में छात्र के सिर में चोट आई, जिसके बाद उसे तत्काल डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद छात्र के परिजनों ने डौंडीलोहारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिक्षक लोकेश्वर निषाद के खिलाफ धारा 115(2) और 296 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *