छत्तीसगढ़ में आज बोरे -बासी दिवस मनाएगी कांग्रेस,

1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है और आज कांग्रेस पार्टी  मजदूर दिवस के रूप में ‘बोरे -बासी’ दिवस मन रही है.इस परंपरा की शुरुआत भूपेश बघेल के सरकार में की गई थी.तब मंत्रियों से लेकर कलेक्टर IAS और IPS अधिकारियों तक ने बोरे-बासी खाते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं. आकर्षक बात यह है की पिछले साल कांग्रेस सरकार के बाद जब भाजपा सरकार बनी तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बोरे-बासी खाकर मजदूर दिवस की बधाई दी थी.उन्होंने रायपुर में श्रमिकों को सम्मानित भी किया था. लेकिन इस बार उनके आधिकारिक समय सारिणी या कार्यक्रमों में बोरे-बासी दिवस को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से न तो बोरे-बासी खाने का जिक्र हुआ है, न किसी आयोजन की सूचना दी गई है.

भूपेश सरकार में धूम धाम से मनाया गया 

बोरे-बासी दिवस’ का चलन 2020 के बाद तब शुरू हुआ जब भूपेश बघेल सरकार में इसे  विशाल तरीके से मनाया थ.और सभी नेताओं , अधिकारियों के अलावा  जनता ने भी सोशल मीडिया में बोरे- बासी खाते हुए तस्वीर लगाई थी.तब इसे बड़े सम्मान के साथ मनाया गया था. इस बार भी कांग्रेस पार्टी की ओर से सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की गई है कि वे अपने घरों में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी भोजन बोरे-बासी खाएं और उसकी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *