CG News: करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल, खेत में जंगली जानवरों के लिए बिछाया था तार

CG News: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर ब्लॉक के रॉपा गांव में खेत में बिछाए गए अवैध करंट तार की चपेट में आने से 37 वर्षीय नंदलाल पंडो की मौत हो गई। उन्हें बचाने की कोशिश में राजेश पंडो नामक युवक घायल हो गया। घायल का इलाज जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। मामला कोटाडोल थाना क्षेत्र का है।

कोटाडोल थाना पुलिस के अनुसार नंदलाल अपने साथियों के साथ नदी से मछली पकड़कर लौट रहे थे। रास्ते में एक खेत के पास बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आ गए। अंधेरा होने के कारण उन्हें तार दिखाई नहीं दिया। करंट लगते ही मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बचाव के प्रयास में राजेश पंडो भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खेत में जंगली जानवरों को फंसाने या फसल की सुरक्षा के उद्देश्य से अवैध रूप से करंट प्रवाहित तार लगाया गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *