Raipur Drugs Case: रायपुर-नागपुर ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, न्यू ईयर पार्टी में MDMA सप्लाई की तैयारी, 5 गिरफ्तार

Raipur Drugs Case: रायपुर-नागपुर ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, न्यू ईयर पार्टी में MDMA सप्लाई की तैयारी, 5 गिरफ्तार

Raipur Drugs Case: न्यू ईयर ईव के मद्देनजर राजधानी रायपुर में पार्टियों में MDMA ड्रग्स की सप्लाई करने वाले बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नागपुर के तस्कर, एक इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है।

पुलिस कार्रवाई की शुरुआत सोशल मीडिया पर वायरल हुए 17 सेकेंड के एक वीडियो से हुई, जिसमें युवक-युवती ड्रग्स, कैश और मोबाइल के साथ नजर आए थे। वीडियो में टेबल पर MDMA ड्रग्स की कई लाइनें, नकदी और मोबाइल रखे दिख रहे थे। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के वरण अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट में दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथ MDMA ड्रग्स के साथ पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 10 ग्राम MDMA, चार मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पराग बरछा उर्फ रघु रायपुर में MDMA ड्रग्स का मुख्य सप्लायर था, जबकि नागपुर निवासी शुभम राजू धावड़े ड्रग्स की सप्लाई करता था। आरोपियों द्वारा न्यू ईयर के दौरान बड़े होटलों और निजी पार्टियों में MDMA खपाने की योजना बनाई गई थी।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 21(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही इस ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है।

6 महीने में पुलिस ने 79 पैडलर्स को पकड़ा

रायपुर में 6 महीने पहले भी इसी तरह के वीडियो सामने आए थे। जिसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर 79 पैडलर्स को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को जेल भेजने के साथ करोड़ों का सामान भी जब्त किया। पुलिस की इस कार्रवाई से पैडलर कुछ दिन थमे, लेकिन नए साल के मद्देनजर रायपुर में फिर से एक्टिव हो गए हैं।

गृहमंत्री बोले- जल्द करेंगे कार्रवाई

इस मामले पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पिछले 2 महीने में तेज हुई है। पुलिस एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन कर रही है। नशे से जुड़े वायरल वीडियो की पहचान की जा रही है। दोषियों तक जल्द कार्रवाई कर पहुंचा जाएगा।

Raipur Drugs Video: रायपुर में ड्रग्स लेते युवक-युवती का वीडियो वायरल, 6 अरेस्ट… टेबल पर 19 लाइन, कैश और क्रेडिट कार्ड भी दिखे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *