Raigarh Fire: ड्राई फ्रूट्स की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Raigarh Fire: ड्राई फ्रूट्स की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Raigarh Fire: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार देर रात एक ड्राई फ्रूट्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में दुकान में रखा ड्राई फ्रूट्स और अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

ड्राई फ्रूट्स दुकान में आग (Raigarh Dry Fruits Shop Fire)

जानकारी के अनुसार सिंधी कॉलोनी निवासी मनीष बलेचा पुरानी हटरी क्षेत्र में “मनीष ड्राई फ्रूट्स” (Manish Dry Fruits Shop Fire) नाम से दुकान संचालित करते हैं। मंगलवार को दिनभर दुकान खोलने के बाद वे रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब 11 बजे दुकान के भीतर अचानक आग लग गई, जिसकी लपटें बाहर तक दिखाई देने लगीं।

आसपास के लोगों ने आग की सूचना तुरंत दुकानदार और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम दो दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब दो से ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

बताया जा रहा है कि पुरानी हटरी क्षेत्र में कई दुकानें सटी हुई हैं। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ सकती थीं। इस हादसे में दुकान के भीतर रखा ड्राई फ्रूट्स और अन्य सामग्री पूरी तरह जल गई। (Raigarh Dry Fruit Dukan Aag)

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस आगजनी में करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

जिला सेनानी अधिकारी ब्लासियुज कुजूर ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम को तत्काल रवाना किया गया था और दो दमकल वाहनों की मदद से आग पर नियंत्रण पाया गया।

Bilaspur Fire: फर्नीचर फैक्ट्री की भीषण आग में दो श्रमिकों की जलकर मौत, एक मजदूर झुलसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *