Kanker News: कांकेर में दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर कर रहे थे निवास, आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा

Kanker News:

Kanker News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी यहां रह रहे थे और फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर खुद को भारतीय नागरिक साबित करने की कोशिश कर रहे थे।

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर कर रहे थे निवास

जानकारी के अनुसार, प्रशांत बैरागी और उसका पुत्र सुकृति बैरागी, ग्राम पीव्ही-127 अनुपपुर तहसील पखांजूर में अवैध रूप से निवासरत थे। तहसीलदार की शिकायत पर जांच हुई तो पता चला कि दोनों आरोपी वीजा खत्म होने के बाद भी रह रहे थे। इसके साथ ही प्रशांत बैरागी ने अपने पुत्र के लिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु तहसील न्यायालय को गुमराह कर फर्जी दस्तावेज़ प्रस्तुत किए थे।

आदिवासी समाज का आरोप

सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष कन्हैया उसेंडी ने कहा कि पखांजूर क्षेत्र में लंबे समय से बांग्लादेशियों के अवैध रूप से रहने का मुद्दा उठाया जा रहा है। अभी दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन इसमें संलिप्त अधिकारियों और दस्तावेज़ बनाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

जेल भेजे गए दोनों आरोपी

पुलिस ने प्रशांत बैरागी और उसके पुत्र सुकृति बैरागी, निवासी ग्राम औसखली, पोस्ट कंचन नगर, थाना बोटियाघाट, जिला खुलना (बांग्लादेश) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दोनों के वीजा को जब्त कर लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *