korba accident news:ठोकर लगने से बाइक सवार की मौत , गुस्से में लोगों ने किया चक्काजाम 

korba accident news: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार बाइक सवार की मौत हो गई.बिलासपुर-पाली मुख्य मार्ग पर ग्राम मुनगाडीह के पास हादसा हुआ.मृतक की पहचान विरेंद्र सारोठिया के रुप में हुई है.जो ग्राम सेमरकछार का निवासी था.हादसे से गुस्से में आकर लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया,जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

जानकरी के अनुसार  विरेंद्र सोराठिया ,जो अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था.जैसे ही वह मुनगाडीह गांव के पास पहुंचा वैसे ही अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी.सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई.इस हादसे से आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया. सूचना मिलने के बाद पाली पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को जैसे-तैसे समझा बुझाकर चक्काजाम को समाप्त करवाया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *