Raipur Job Fraud: नौकरी का झांसा देकर 90 युवकों से लाखों की ठगी, रायपुर में ट्रेनिंग के नाम पर बुलाया गया, HR फरार

Raipur Job Fraud

Raipur Job Fraud: राजधानी रायपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर 90 युवकों से लाखों रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से युवकों को फ्लैश इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड नामक कथित कंपनी का HR शुभम 30 हजार रुपये मासिक वेतन और ट्रेनिंग का लालच देकर रायपुर बुलाया था। इसके लिए प्रत्येक युवक से 5-5 हजार रुपये वसूले गए।

होटल से फरार हुआ HR (HR Shubham Absconding)

युवकों ने बताया कि वे मौदहापारा थाना क्षेत्र के एक होटल में रुके थे। शुभम ने ट्रेनिंग और रहने की व्यवस्था का भरोसा दिया था, लेकिन कुल 4.5 लाख रुपये वसूलने के बाद अचानक बहाने बनाकर होटल से निकल गया। इसके बाद उसका मोबाइल भी बंद मिला।

Raipur Job Scam

कर्ज और गहने गिरवी रखकर जुटाए थे पैसे (Raipur Job Scam)

पीड़ित युवकों के अनुसार किसी ने कर्ज लेकर तो किसी ने घर के गहने गिरवी रखकर रकम जुटाई थी। अब उनके पास न नौकरी बची और न ही घर लौटने का किराया। मजबूर होकर सभी युवक मौदहापारा थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

ITI प्रबंधन पर भी सवाल (ITI Placement Scam)

इस पूरे मामले में कानपुर के उत्तम आईटीआई प्रबंधन की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। बताया जा रहा है कि कथित कंपनी ने आईटीआई के प्लेसमेंट कैंप के जरिए छात्रों का चयन किया था। संस्थान के इंस्ट्रक्टर अमित तिवारी ने माना कि HR शुभम ने पहले ही ट्रेनिंग और रहने की व्यवस्था दिखाने से इनकार कर दिया था। बिना पृष्ठभूमि जांच किए लगभग 90 छात्रों (90 Students Cheated) को रायपुर भेजना संस्थान की लापरवाही माना जा रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

स्थानीय पुलिस ने युवकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी शुभम की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल सभी पीड़ितों की मदद के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *