CG Education Department Transfer: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल; 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के बदले DEO, देखें लिस्ट-

CG Education Department Transfer:

CG Education Department Transfer: स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्यभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 से अधिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कई जिलों में नए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जबकि कई अधिकारियों को लोक शिक्षण संचालनालय और संभागीय कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विभाग के अनुसार यह फेरबदल शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, प्रशासनिक समन्वय मजबूत करने तथा शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से किया गया है। सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।tcw

रायपुर और बिलासपुर में बदले DEO

जारी सूची के अनुसार एमजी सतीश कुमार को रायपुर का नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं अब तक रायपुर में पदस्थ हिमांशु भारतीय को प्रभारी उप संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बिलासपुर जिले में रमेश्वर जायसवाल को नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वे विजय कुमार ताण्डे का स्थान लेंगे।

कई जिलों में नए प्रभारी DEO

महासमुंद, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, बेमेतरा, बीजापुर, नारायणपुर और बालोद सहित कई जिलों में नए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

महासमुंद में बीएल देवांगन को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वे इससे पहले लोक शिक्षण संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर कार्यरत थे।

CG Education Department Transfer: स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्यभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 से अधिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कई जिलों में नए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जबकि कई अधिकारियों को लोक शिक्षण संचालनालय और संभागीय कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। CG Education Department Transfer: स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्यभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 से अधिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कई जिलों में नए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जबकि कई अधिकारियों को लोक शिक्षण संचालनालय और संभागीय कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

तबादला सूची में कई विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक और प्राचार्यों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ अधिकारियों को जिला स्तर पर पदस्थ किया गया है, जबकि कुछ को संचालनालय और संभागीय कार्यालयों में भेजा गया है।

शिक्षा मंत्री ने बताया बदलाव का उद्देश्य

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि विभागीय पुनर्संरचना का उद्देश्य शिक्षा प्रशासन को और अधिक मजबूत एवं जवाबदेह बनाना है। इससे शैक्षणिक योजनाओं की निगरानी बेहतर होगी और जिलों में कामकाज की गति बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि नए पदस्थापनों से शिक्षा विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *