Raipur News: ट्रेन में 1.96 करोड़ का विदेशी सोना बरामद, 2 संदिग्ध गिरफ्तार

Raipur News: रायपुर-नागपुर रेलमार्ग पर आरपीएफ अपराध शाखा और राजस्व खुफिया निदेशालय की संयुक्त कार्रवाई में हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से करीब दो करोड़ रुपए का विदेशी सोना बरामद किया गया है। टीम ने भंडारा-नागपुर के बीच ट्रेन के बी-12 कोच में सवार दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 1.242 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 96 लाख 34 हजार 307 रुपए बताई गई है।

रायपुर से नागपुर तक जांच अभियान

जानकारी के अनुसार आरपीएफ अपराध शाखा नागपुर के निरीक्षक को सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में दो व्यक्ति विदेशी सोने की खेप लेकर सफर कर रहे हैं। सूचना के आधार पर आरपीएफ अपराध शाखा नागपुर और रायपुर की टीम ने राजस्व खुफिया निदेशालय नागपुर के अधिकारियों के साथ संयुक्त जांच शुरू की।

रायपुर से नागपुर के बीच ट्रेन में संदिग्ध यात्रियों और उनके सामान की जांच की गई। इसी दौरान टीम की नजर बी-12 कोच में बैठे दो संदिग्धों पर पड़ी। पूछताछ और तलाशी के बाद उनके पास से विदेशी सोना बरामद हुआ।

7 सोने के बिस्किट और 1 छड़ बरामद

तलाशी के दौरान सात सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ मिली। बरामद सोने का कुल वजन करीब 1.242 किलोग्राम है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इसकी कीमत 1 करोड़ 96 लाख 34 हजार 307 रुपए है। विदेशी सोना होने के कारण मामले को तस्करी से जोड़कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

2 संदिग्ध गिरफ्तार

आरपीएफ की टीम ने दोनों संदिग्धों को बरामद सोने के साथ राजस्व खुफिया निदेशालय नागपुर के अधिकारियों को सौंप दिया। राजस्व खुफिया निदेशालय ने कस्टम अधिनियम, 1962 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *