Bilaspur Murder: अवैध संबंध के चलते पुजारी की निर्मम हत्या, 12 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Murder

Bilaspur Murder: बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में परसाकापा स्थित पाठ बाबा मंदिर के पुजारी (Takhatpur Path Baba mandir Pujari murder) जागेश्वर पाठक की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर ही बड़ा खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस हत्या में शामिल एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या का मुख्य कारण पुजारी और आरोपी की पत्नी के बीच अवैध संबंध बताया जा रहा है।

Bilaspur Pujari murder case

मंदिर परिसर में खून से लथपथ मिली पुजारी की लाश (Bilaspur Pujari murder case)

रविवार सुबह पाठ बाबा मंदिर परिसर में पुजारी जागेश्वर पाठक(Jageshwar Pathak Murder) का शव खून से लथपथ हालत में मिला। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। घटना की सूचना पर डॉग स्कॉड, FSL टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। खुद एसएसपी राजनेश सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

Jageshwar Pathak Murder extramarital affai

अवैध संबंध बना हत्या का कारण (Jageshwar Pathak Murder extramarital affai)

जांच में सामने आया कि आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी के साथ मृतक पुजारी के अवैध संबंध थे। खेत में अधिया खेती के दौरान दोनों का संपर्क हुआ था। इसी अवैध संबंध के कारण आरोपी और उसकी पत्नी का 6 महीने पहले सामाजिक तलाक हो गया था। आरोपी को मृतक पुजारी से गहरा बैर था।

पूजा करने के बहाने बुलाया और की हत्या (Bilaspur Pujari murder case)

बदले की नीयत से आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची। शनिवार रात पुजारी को मोटरसाइकिल की पूजा कराने के बहाने बुलाया गया और उसी दौरान ईंट व सस्पेंशन पाइप से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

Jageshwar Pathak Murder extramarital affai
मुख्य आरोपी सुरेश धुरी

पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया केस

एएसपी ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी कोटा, तखतपुर थाना पुलिस और ACCU टीम की सक्रियता के चलते हत्या की गुत्थी महज 12 घंटे में सुलझ गई और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *