Raipur Theft: सोने की कैंची से PM के बाल काटने का शौक, 4 राज्यों में 40 करोड़ की चोरी; रायपुर में 7 लाख उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

Raipur Theft: सोने की कैंची से PM के बाल काटने का शौक, 4 राज्यों में 40 करोड़ की चोरी; रायपुर में 7 लाख उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

Raipur Theft: राजधानी रायपुर में 3 दुकानों से करीब 7 लाख रुपये की चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू के रूप में हुई है, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड चौंकाने वाला है। आरोपी इससे पहले कई राज्यों में करोड़ों की चोरी कर चुका है और जेल ब्रेक की वारदात में भी शामिल रहा है। (सोने की कैंची से PM के बाल काटने का शौक)

वारदात के बाद आरोपी नागपुर और दिल्ली फरार हो गया था, लेकिन रायपुर लौटते ही उसकी चालाकी काम नहीं आई। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला ने की है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को हैरान करने वाला बयान दिया। लोकेश (Lokesh Shrivas Golu Arrested) ने कहा कि वह “सोने की कैंची से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाल काटना चाहता था।” पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना समेत कई राज्यों में वांटेड है और अब तक करीब 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की चोरी कर चुका है।

क्या है पूरा मामला

पीड़ित शिव कुमार वर्मा ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि पंडरी स्थित उनकी ‘लब-डब’ कपड़े की दुकान में 31 जनवरी और 1 फरवरी की रात चोरों ने तोड़फोड़ कर गल्ले से करीब 2.75 लाख रुपये नकद चोरी (Raipur Chori) कर लिए। उसी रात पास की नोवा फर्नीचर दुकान से 1.40 लाख रुपये और डिजाइनर सेनिटेशन व हार्डवेयर दुकान से 2.85 लाख रुपये चोरी किए गए। कुल मिलाकर 7 लाख रुपये (Raipur 7 lakh Chori) की नकदी पर हाथ साफ किया गया।

CCTV से हुई पहचान

मामले में पुलिस ने घटनास्थलों के CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की। पूछताछ में लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू ने चोरी की वारदातें कबूल कीं। उसके कब्जे से 79,500 रुपये नकद और 2 मोबाइल फोन समेत करीब 1 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है। आरोपी ने मौदहापारा थाना क्षेत्र में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।

कई राज्यों में दर्ज हैं मामले

पुलिस के मुताबिक लोकेश श्रीवास पर दिल्ली, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, राजनांदगांव और दुर्ग समेत कई जगहों पर ज्वेलरी शॉप और शोरूम में चोरी के गंभीर आरोप हैं। वह अब तक दो दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों में शामिल रहा है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *