Sukma Naxal Surrender: सुकमा में 21 खूंखार माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 76 लाख का था इनाम

Sukma Naxal Surrender

Sukma Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुकमा जिले में 21 खूंखार माओवादियों ने एक साथ हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर कुल 76 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी लंबे समय से बस्तर के जंगलों में सक्रिय थे और कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं। इन नक्सलियों के पास से AK-47 राइफल, SLR, BGL लॉन्चर सहित अन्य ऑटोमेटिक हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।

21 माओवादियों ने बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज, सुकमा एसपी किरण चव्हाण और सीआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित के समक्ष अपने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया। आईजी पी. सुंदरराज ने इसे सुरक्षा बलों की रणनीतिक जीत बताते हुए कहा कि यह नक्सल विरोधी अभियानों और पुनर्वास नीति की सफलता का परिणाम है।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित बस्तर दौरे से पहले हुए इस सामूहिक आत्मसमर्पण से नक्सली संगठनों में बढ़ते दबाव और डर को साफ तौर पर देखा जा सकता है। शासन की सख्त नीति और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से नक्सली नेटवर्क कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *