CG Child Rape: कोतवाल ने 8 साल के बच्ची से किया दुष्कर्म, चॉकलेट का लालच देकर बुझाया अपना हवस

Rape

CG Child Rape: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 साल के बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 50 वर्षीय आरोपी कोतवाल को गिरफ्तार कर लिया है।tcw

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मासूम बालिका अपनी सहेली के साथ गांव में खेल रही थी। इसी दौरान गांव के कोतवाल ने दोनों बच्चियों को अपने पास बुलाया। आरोप है कि आरोपी ने पहले एक बच्ची को चॉकलेट लेने के लिए दुकान भेजा और बाद में दूसरी बच्ची को भी सामान लेने के बहाने वहां से दूर कर दिया।

जैसे ही सहेली वहां से गई फिर आरोपी ने बच्ची को टीवी दिखाने का झांसा दिया और अपने घर ले गया। घर के अंदर आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची ने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

CG Child Rape: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 साल के बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 50 वर्षीय आरोपी कोतवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायत मिलने के बाद डौंडीलोहारा थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *