Bore Basi Diwas: छत्तीसगढ़ में 1 मई को मनाए जाने वाले बोरे-बासी तिहार के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग स्थित राजीव गांधी कांग्रेस भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।![]()
बताया गया कि अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान भूपेश बघेल ने 1 मई को बोरे-बासी तिहार के रूप में मनाने की घोषणा की थी। भले ही अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं है, लेकिन पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी आज भी इस परंपरा को उत्साह के साथ निभा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बासी खाकर तिहार की शुरुआत की। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए और छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया।




