CG Bharthari Video: भरथरी गाते-गाते नवजात को दिया जन्म, देखें ऑपरेशन थिएटर का वीडियो-

CG Bharthari Video: बालोद जिले से एक अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। जिला मुख्यालय स्थित उम्मीद हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के दौरान छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरथरी गायिका हेमलता पटेल ने ऑपरेशन थिएटर में ही भरथरी गीत गाना शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, प्रसव के लिए भर्ती हेमलता पटेल की सिजेरियन डिलीवरी की जा रही थी। ऑपरेशन शुरू होने से पहले उन्हें एनेस्थीसिया दिया गया और डॉक्टर अपनी प्रक्रिया में जुट गए। इसी दौरान उन्होंने बेफिक्र होकर भरथरी गीत गाना शुरू कर दिया।

CG Bharthari Video: बालोद जिले से एक अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। जिला मुख्यालय स्थित उम्मीद हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के दौरान छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरथरी गायिका हेमलता पटेल ने ऑपरेशन थिएटर में ही भरथरी गीत गाना शुरू कर दिया।

ऑपरेशन थिएटर में गूंजे इस गीत ने वहां मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ का भी ध्यान खींच लिया। पूरे माहौल में एक अलग ही सहजता और उत्साह देखने को मिला। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग इसकी सराहना कर रहे हैं।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, सफल सिजेरियन डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। ऑपरेशन थिएटर में प्रसूता के गीत गाने का यह वीडियो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

देखें वीडियो- https://www.instagram.com/reel/DcNl3eoDRXW/?igsi=MWs2cmZvNm9nbXljcw==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *