Raipur Rape: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैवानियत की एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पिता ने हि अपनी नाबालिग बेटी से रेप किया और गर्भवती होने पर डिलीवरी करा कर नवजात को बेच दिया। 16 वर्षीय पीड़िता ने अपने पिता पर करीब 3 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने आरोपी पिता, बुआ समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।![]()
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के कारण वह दो बार गर्भवती हुई। पहली बार आरोपियों ने जबरन दवा खिलाकर गर्भपात कराया। दूसरी बार गर्भ ठहरने पर फर्जी दस्तावेज बनाकर उसे बालिग और शादीशुदा बताकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि जन्म के बाद नवजात को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया। (रायपुर पिता ने बेटी से रेप)
शराब पिलाकर किया दुष्कर्म (Raipur Minor Girl Rape)
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2023 में अमलीडीह क्षेत्र में एक रिश्तेदार के घर उसके पिता ने उसे जबरन शराब पिलाई और मारपीट कर दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद लगातार उसका शारीरिक शोषण किया जाता रहा।
पहली बार गर्भवती होने पर कराया गर्भपात
पीड़िता के मुताबिक, पहली बार गर्भवती होने पर उसने अपनी बुआ को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि बुआ ने पिता का साथ दिया और मारपीट कर जबरन गर्भपात की दवा खिला दी।
फर्जी आधार कार्ड से डिलीवरी कराई
पुलिस जांच में सामने आया कि दूसरी बार गर्भवती होने पर आरोपियों ने उसकी असली उम्र छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया। इसके बाद उसे शादीशुदा बताकर डंगनिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बेटे को जन्म देने के बाद नवजात को बेचा
पुलिस के अनुसार, अस्पताल में पीड़िता ने एक बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि प्रसव के बाद नवजात को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और नवजात से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।
6 आरोपी गिरफ्तार
शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पिता, बुआ सहित रोहित राय, साहेब मंडल, योगिता राय उर्फ गीता और बरखा वर्मा उर्फ वर्षा मंडल समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।



