CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आज भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। अगले 2 दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है।
रायपुर में पिछले 3 दिनों से लगातार रिमझिम बारिश हो रही है। झारखंड और उससे लगे पश्चिम बंगाल क्षेत्र में बने निम्न दबाव के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। अगले दो दिनों तक भी प्रदेश में मौसम का यही रुख बना रह सकता है।
रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बीच-बीच में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
प्रदेश का तापमान
प्रदेश में बुधवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया।



