CGBSE D.El.Ed Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डीएलएड द्विवर्षीय पाठ्यक्रम प्रथम और द्वितीय वर्ष मुख्य और अवसर परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना रोल नंबर दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।![]()
ऐसे देखें रिजल्ट
परीक्षार्थी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट http://www.cgbse.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर परीक्षा परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रथम वर्ष में 6755 परीक्षार्थी पंजीकृत
डीएलएड प्रथम वर्ष परीक्षा में 3256 छात्र और 3499 छात्राएं शामिल हुईं। इस प्रकार कुल 6755 परीक्षार्थियों का पंजीयन किया गया था।
द्वितीय वर्ष में 6669 परीक्षार्थी पंजीकृत
डीएलएड द्वितीय वर्ष परीक्षा में 3541 छात्र और 3128 छात्राएं शामिल हुईं। इस परीक्षा में कुल 6669 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया था।
