Raipur Accident: रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।![]()
कार ने कई लोगों को मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार एक महिला चला रही थी। बताया जा रहा है कि कार ने फ्लाईओवर पर चल रहे दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई लोग घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।



