korba accident news: तेज रफ़्तार ट्रेलर की टक्कर से शिक्षक की मौत 

 korba accident news:छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम लमना के पास कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-130) पर एक अज्ञात ट्रेलर ने शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई.आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और और ट्रेलर मौके पर फरार हो गया जिसकी तलाश शुरू कर दी है.

मृतक की पहचान समारसय पिता कंवल साय खैरवार (50 वर्ष) के रूप में हुई है.जो की स्कूल से परीक्षा संपन्न कराकर पेपर जमा करने हाईस्कूल की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार ठी की युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *