मध्यप्रदेश के अशोकनगर से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है. यहां एक योग गुरु की हार्ट अटैक से मौत हो गई. योग गुरु के नाम पर कई रिकॉर्ड थे. उन्होंने 11 घंटे में 100 किलोमीटर की दौड़ लगाकर उपलब्धि हालिस की थी.उनके निधन से जिले में मातम पसरा हुआ है.
दरअसल मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के प्रसिद्ध पशु चिकित्सक और योग गुरु डॉ. पवन सिंघल का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.यह घटना उस समय हुई, जब वे शाडोरा के तुलसी सरोवर पार्क के पास योगाभ्यास करने जा रहे थे. आस पास के लोगों ने उन्हें बेहोश सोया हुआ देख जिला अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
2022 में योग गुरु डॉ. पवन सिंघल ने केवल 11 घंटे में 100 किमी दौड़कर एक उपलब्धि हासिल की थी, जो फिटनेस के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है. उनके लिए प्रतिदिन 50 से 70 किमी की दौड़ लगाना और दो से तीन हजार सूर्य नमस्कार करना बेहद सहज था. जिन लोगों को वे योग सिखाते थे, उन्हें भी नियमित रूप से दौड़ के लिए प्रेरित करते थे.
