उत्तरप्रदेश के औरैया से एक खौफनाक मामला सामने आया है.जहां एक नवविवाहित ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी. जानकारी के अनुसार प्रगति यादव की शादी दिलीप यादव के साथ 5 मार्च 2025 को हुई थी और 19 मार्च के दिन प्रगति ने दिलीप की हत्या की साजिश रची और अपने प्रेमी से कहके उसे मरवा दिया.
मगर प्रगति का अफेयर पहले से ही दूसरे युवक के साथ चल रहा था. प्रगति ने शादी तो कर ली. मगर उसने अपने प्रेमी से संबंध नहीं तोड़ा और पति की हत्या की साजिश रची.
दरअसल 19 मार्च के दिन सहार थाना क्षेत्र के पलिया गांव के पास गेहूं के खेत में एक युवक काफी गंभीर हालत में मिला.जिसकी पहचान दिलीप यादव के रूप में हुई.पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती करवाया. जांच में सामने आया कि उसे गोली मारी गई है. 3 दिन तक इलाज चला और उसकी मौत हो गई. पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया.सीसीटीवी खंगालने पर एक आरोपी की पहचान की गई. आरोपी की पहचान राम जी नागर के तौर पर हुई. यहां से पुलिस ने पूरा केस खोलना शुरू कर दिया.आरोपी की पहचान राम जी नागर के तौर पर हुई. यहां से पुलिस ने पूरा केस खोलना शुरू कर दिया.
जांच में सामने आया कि 19 मार्च के दिन दिलीप व्यापार के काम से कन्नौज गया हुआ था. वहां से वापस आते समय वह एक होटल में ठहरा. यहां कुछ बाइक सवार लोग आए और अपनी गाड़ी फंसे होने का हवाला देकर दिलीप को ले गए. फिर उन्होंने इस घटना को अंजाम दे डाला.
