CG Census 2027: ध्यान रहे.. जनगणना में इन सवालों का न दें जवाब !

CG Census 2027:

CG Census 2027: देशभर में 1 अप्रैल 2026 से जनगणना का पहला चरण शुरू हो चुका है, जो 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान घर-घर जाकर डेटा कलेक्शन, हाउस लिस्टिंग और ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया जारी है। जनगणनाकर्मी परिवार, मकान और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी जुटा रहे हैं।tcw

इसी बीच रायपुर पुलिस ने जनगणना के नाम पर हो रहे संभावित साइबर ठगी को लेकर अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि फर्जी जनगणनाकर्मी बनकर ठग लोगों की निजी और बैंकिंग जानकारी चुरा सकते हैं।

कैसे होगा जनगणना स्कैम

साइबर अपराधी खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर कॉल, मैसेज या घर पहुंच सकते हैं। वे फर्जी लिंक भेजकर या मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाकर लोगों की जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं। कई मामलों में OTP, बैंक डिटेल्स और आधार नंबर तक मांगे जा सकते हैं।

पूछे जाएंगे 33 सवाल

पहले चरण के दौरान घर-घर सर्वे कर करीब 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें मकान, परिवार, सुविधाएं और डिजिटल संसाधनों से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। यह पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप के जरिए की जाएगी।

1. भवन नंबर
2. जनगणना मकान नंबर
3. फर्श किस चीज का बना है
4. दीवार किस चीज की बनी है
5. छत किस चीज की बनी है
6. मकान का उपयोग (रहने, दुकान आदि)
7. मकान की हालत कैसी है
8. घर का नंबर (परिवार के लिए)
9. कुल कितने लोग रहते हैं
10. परिवार के मुखिया का नाम
11. मुखिया का लिंग (पुरुष/महिला/थर्ड जेंडर)
12. मुखिया किस वर्ग से है (SC/ST/अन्य)
13. मकान अपना है या किराए का
14. परिवार के पास रहने के लिए कमरों की संख्या
15. कितने शादीशुदा जोड़े हैं
16. पीने का पानी कहां से आता है
17. पानी की सुविधा घर में है या बाहर
18. बिजली/रोशनी का मुख्य साधन
19. शौचालय है या नहीं
20. शौचालय का प्रकार
21. गंदे पानी की निकासी कैसे होती है
22. नहाने की जगह है या नहीं
23. रसोई है या नहीं, LPG/PNG है या नहीं
24. खाना पकाने का मुख्य ईंधन
25. रेडियो/ट्रांजिस्टर है या नहीं
26. टीवी है या नहीं
27. इंटरनेट सुविधा है या नहीं
28. लैपटॉप/कंप्यूटर है या नहीं
29. मोबाइल/फोन है या नहीं
30. साइकिल/स्कूटर/बाइक है या नहीं
31. कार/जीप/वैन है या नहीं
32. परिवार कौन सा अनाज ज्यादा खाता है
33. मोबाइल नंबर (सिर्फ जनगणना के लिए)

CG Census 2027

ये सवाल नहीं पूछ सकते

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असली जनगणनाकर्मी किसी भी स्थिति में बैंकिंग, वित्तीय या गोपनीय जानकारी नहीं मांगते हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति इस तरह के सवाल पूछे तो तुरंत सतर्क हो जाएं।


असली जनगणनाकर्मी की पहचान कैसे करें?

• जनगणनाकर्मी का ऑफिशियल ID कार्ड देखें।
• इसमें नाम, फोटो, पद और विभाग की जानकारी होगी।
• ID पर सरकारी मुहर/लोगो साफ दिखना चाहिए।
• बिना ID के किसी को जानकारी न दें।


ऐसे करें स्कैमर का पहचान

• फर्जी जनगणनाकर्मी ID दिखाने से बचेगा या बहाने बनाएगा।
• वह पैसे, OTP या बैंक डिटेल्स मांगेगा।
• जल्दबाजी करेगा या दबाव बनाएगा।
• सरकारी एप की जगह कागज/डायरी या अनजान एप पर डिटेल दर्ज करेगा।
• संदिग्ध लिंक या QR कोड स्कैन करने को कहेगा।
• अजीब या गैर-जरूरी सवाल (जैसे बैंक बैलेंस, पासवर्ड) पूछेगा।
• ध्यान रखें, कर्मचारी सरकारी एप में डिटेल्स दर्ज करेंगे।

Census 2027: खबरदार ! जनगणना के नाम पर भूलकर भी न दें ये जानकारियां..

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *