Raipur Magneto Mall: राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ के मामले में गिरफ्तार बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जमानत मिलने के बाद विवाद और गहरा गया है। नए साल की रात 1 जनवरी को सेंट्रल जेल से रिहा हुए आरोपियों का बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। जेल के बाहर माला पहनाकर उनकी आरती उतारी गई और समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

बता दें, 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मॉल में घुसकर धर्म पूछकर तोड़फोड़ की थी। जिसके बाद पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया तो इसके विरोध में 27 दिसंबर को बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ता चक्काजाम कर प्रदर्शन में बैठ गए थे।

बजरंग दल बोला- अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व
जेल से बाहर निकलने पर बाहर मौजूद कार्यकर्ताओं ने इन्हें अपने कंधों पर उठा लिया। फिर परिवार के लोगों ने इन कार्यकर्ताओं की आरती उतारी। इस दौरान बजरंग दल के कई पदाधिकारी भी स्वागत के लिए पहुंचे थे।
इसे लेकर बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा ने कहा है कि संगठन को अपने इन कार्यकर्ताओं पर गर्व है। जो धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए जेल गए थे।
27 दिसंबर को हुए थाने के बाहर प्रदर्शन से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए…

गिरफ्तारी के विरोध में 10 घंटे हुआ था प्रदर्शन
बजरंग दल ने इन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में 27 दिसंबर को बड़ा प्रदर्शन किया था। जिसमें करीब 10 घंटे तक तेलीबांधा थाने के सामने सैकड़ो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया था।
इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थाने के सामने सड़क पर हवन पूजन का कार्यक्रम किया था। देर रात पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं की सांकेतिक गिरफ्तारी की थी।