CG Train Cancelled: रद्द की गई 4 मेमू ट्रेनें बहाल, 4 ट्रेनें अब भी रहेंगी रद्द; यात्रा से पहले जरुर देखें लिस्ट-

CG Train Cancelled

CG Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग की कमीशनिंग के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में संशोधन किया है। पहले रद्द की गई चार मेमू ट्रेनों को अब बहाल कर दिया गया है और ये अपने निर्धारित समय पर संचालित होंगी।tc

ये ट्रेनें बहाल

रेलवे के संशोधित आदेश के अनुसार 23 जुलाई को निम्नलिखित मेमू ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलेंगी।

• 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
• 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
• 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
• 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपु-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

https://thihacg.com/2026/07/21/cg-train-cancelled-8-trains-passing-through-5/

ये ट्रेनें अब भी रद्द

• 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
• 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
• 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
• 23 जुलाई को गाड़ी संख्या 68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

 

Train

आंशिक रूप से चलेगी यह ट्रेन

23 जुलाई को चलने वाली 68862-68861 झारसुगुड़ा- गोंदिया- झारसुगुड़ा मेमू केवल बिलासपुर तक संचालित होगी। यह ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी और वहीं से वापस रवाना होगी। बिलासपुर- गोंदिया- बिलासपुर के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।

यात्रियों के लिए जरुरी सलाह

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति आधिकारिक रेलवे वेबसाइट, एनटीईएस या हेल्पलाइन के माध्यम से जांचने की अपील की है। रेलवे के अनुसार ऑटो सिग्नलिंग कार्य के कारण यह बदलाव अस्थायी रूप से किए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *