Raipur Murder: रायपुर में फिर मर्डर, खेत में मिली युवक की जली हुई लाश, पहचान छिपाने की कोशिश

Raipur Murder: रायपुर में फिर मर्डर, खेत में मिली युवक की जली हुई लाश, पहचान छिपाने की कोशिश

Raipur Murder: राजधानी रायपुर में एक बार फिर हत्या की वारदात सामने आई है। विधानसभा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव (Chhapora Gao Murder) में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया और पहचान छिपाने के लिए उसे जलाने की कोशिश की।

दरअसल, ग्रामीणों ने खेत में जली हुई अवस्था में शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही विधानसभा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। (Chhapora khet me Lash)

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव बुरी तरह जला होने के कारण अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *