CG News: खेत में मिली महिला की सिर कुचली लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका…

CG News

CG News: Durg: दुर्ग जिले के नगपुरा चौकी क्षेत्र के ग्राम दामोदा में शनिवार सुबह एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की उम्र लगभग 35 से 37 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। (Durg woman murder)

खेत में मिली महिला की लाश ( Durg woman dead body found in field)

जानकारी के अनुसार, सुबह ग्राम दामोदा (Damoda village) के ग्रामीणों ने खेत के पास महिला की लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान हैं।

रेप के बाद हत्या की आशंका (Durg woman rape and murder)

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी।

मौके पर पहुंचे SSP और FSL टीम

घटना की जानकारी मिलते ही SSP विजय अग्रवाल स्वयं टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस आस-पास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *