CG News: Korba: कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां घर में सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को जहरीले सांप ने डस लिया। इस घटना में पिता और पुत्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। (Korba Snake Bite Death)

जानकारी के मुताबिक, इंदिरा नगर जमनीपाली निवासी 52 वर्षीय चूड़ामणि भारद्वाज (Chudamani Snake Bite Death), उनकी 45 पत्नी वर्षीय रजनी भारद्वाज और 10 वर्षीय पुत्र प्रिंस भारद्वाज रात को घर में एक साथ सोए हुए थे। सुबह करीब 3 बजे तीनों को जहरीले सांप ने डस लिया। रजनी ने सांप को देख लिया और किसी तरह घटना की जानकारी परिजनों को दी। (Snake Bite son father death)
परिजन तत्काल तीनों को जमनीपाली के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल देर से खुला और यहां एंटी स्नेक वेनम (ASV) उपलब्ध नहीं था। इलाज में देरी के चलते स्थिति बिगड़ती चली गई। बाद में तीनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने चूड़ामणि और उसके पुत्र प्रिंस भारद्वाज (Prince Bharadwaj Snake Bite Death) को मृत घोषित कर दिया। वहीं रजनी भारद्वाज का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
परिजनों ने सरकारी अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट रूप से सर्पदंश दर्ज किया जाए।

