Raipur Fake Crime Branch Officer: राजधानी रायपुर में ड्रग्स मामले की आड़ लेकर फर्जी अफसर बनकर वसूली करने वाले शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आशीष घोष (Ashish Ghosh arrested) उर्फ आशीष शर्मा के रूप में हुई है, जो खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर कारोबारी और पुलिसकर्मियों से लाखों रुपए की वसूली कर चुका है।

होटल कारोबारी से मांगे 5 लाख (Raipur hotel businessman blackmail)
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने एक होटल कारोबारी को उसके छोटे भाई का ड्रग्स मामला (Raipur drugs case) रफादफा कराने का झांसा देकर 5 लाख रुपए की डिमांड की थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
गंज थाना प्रभारी का फर्जी हस्ताक्षर करता था
आरोपी आशीष घोष के कब्जे से EOW का फर्जी आईडी कार्ड, पुलिस की सायरन लगी कार जब्त की गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अपनी कार में गंज थाने की सरकारी सील रखता था और थाना प्रभारी का फर्जी हस्ताक्षर कर पुलिसकर्मियों को ब्लैकमेल करता था।

पुलिसकर्मियों को भी बनाया शिकार
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने कई ASI, आरक्षक और महिला आरक्षकों को भी ब्लैकमेल किया है। उस पर अब तक लगभग 30 लाख रुपए की वसूली का आरोप है। फिलहाल आरोपी से क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
