Kondagaon Murder: जमीन विवाद में बेटे ने की मां की हत्या, लात-घूंसों से बेरहमी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव जमीन विवाद में बेटे ने मां की हत्या

Kondagaon Murder: कोंडागांव जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जमीन विवाद के चलते एक बेटे ने अपनी ही बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। घटना ग्राम शामपुर थाना कोतवाली क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

जमीन विवाद में बेटे ने की मां की हत्या (son killed mother Kondagaon)

जानकारी के मुताबिक, आरोपी परसादी उर्फ परदेशी नेताम (25) अपनी मां सगुनाबाई नेताम (58) के साथ शामपुर नयापारा में रहता था। 31 अगस्त की रात दोनों ने भोजन कर सोया। अगले दिन सुबह सगुनाबाई का शव घर के पीछे खून से लथपथ हालत में मिला। उनके शरीर पर चोट के कई निशान थे।

son killed mother Kondagaon

बहन के घर से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस को मृतका के भाई शंकर नेताम ने घटना की सूचना दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर थाना कोतवाली कोंडागांव में धारा 103(1) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी परसादी वारदात के बाद फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने उसकी बहन के घर ग्राम धनपुर से गिरफ्तार किया।

शराब के नशे में मां पर किया हमला (land dispute murder Kondagaon)

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 31 अगस्त को शराब के नशे में उसका चाचा शंकर नेताम से जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद घर लौटकर उसने मां से इसी विषय पर बहस की और गुस्से में उन्हें दरवाजे के चौखट पर धक्का दे दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद भी वह नहीं रुका और मां को लात-घूंसों से बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को 3 सितंबर को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Raigarh Murder: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, दोस्त संग मिलकर टांगी से काटा गला, दोनों गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *